Posts

राज्यपाल ने कहा- विधायकों की खरीद-फरोख्त हो रही थी; उमर ने कहा- साबित करें

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने विधानसभा भंग कर देने के अपने फैसले का बचाव किया है। उन्होंने गुरुवार को कहा, ‘‘मुझे खुफिया एजेंसियों से 10 दिन से खबरें मिल रही थीं कि सरकार बनाने के लिए विधायकों को बड़े पैमाने पर पैसा दिया जा रहा है। हॉर्स ट्रेंडिंग हो रही है। लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है। आतंकियों की तरफ से धमकियां दी जा रही हैं। जब इस तरह से सरकार बनाने की कोशिश की जा रही थीं तो मैं यह कैसे होने देता?’’ इस पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने आपत्ति जताई। कहा- अगर ऐसा है तो यह बात वे साबित करें। रिपोर्ट सबके सामने आनी चाहिए। राज्यपाल ने कहा- क्या सरकारें सोशल मीडिया से बनती हैं? राज्यपाल ने अपने फैसले के बारे में जानकारी देने के लिए गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सरकार बनाने का दावा करने के पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के ट्वीट पर कहा- क्या सरकारें सोशल मीडिया के जरिए बनती हैं? मैं न तो ट्वीट करता हूं, न दूसरों के ट्वीट देखता हूं। ‘‘फैक्स नहीं चल पाना कोई मुद्दा नहीं है। कल ईद थी। दोनों (महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला) मुस्लिम हैं। उन्हें यह मालूम होना चा...

Oppo-Vivo ने एक साल में 23,173 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया, इनकी सेल्स भी 10 हजार करोड़ से ज्यादा रही

गैजेट डेस्क. चीनी कंपनी BBK इलेक्ट्रॉनिक्स रेवेन्यू के मामले में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में नंबर -2 की कंपनी बन सकती है। BBK इलेक्ट्रॉनिक्स के पास Oppo और Vivo का मालिकाना हक है। दरअसल, रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (RoC) के आंकड़ों के मुताबिक, इन दोनों ब्रांड्स ने मिलकर वित्त वर्ष 2018 में 23,173 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया। ये आंकड़े मार्च 2018 तक के हैं और इनमें बढ़ोतरी भी हो सकती है । Oppo-Vivo की सेल्स 10 हजार करोड़ से ज्यादा वित्त वर्ष 2018 में Oppo और Vivo दोनों की ही सेल्स भारत में 10 हजार करोड़ से ज्यादा रही। इस दौरान Oppo का ग्रॉस रेवेन्यू 49% बढ़कर 11,994.3 करोड़ और Vivo का ग्रॉस रेवेन्यू 78% बढ़कर 11,179.3 करोड़ पर पहुंच गया। Oppo और Vivo के बदौलत BBK इलेक्ट्रॉ निक्स भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में नंबर-2 की कंपनी बन सकती है। वित्त वर्ष 2017 में 32,261 करोड़ रेवेन्यू के साथ सैमसंग पहले नंबर पर जबकि 8,279.33 करोड़ के साथ श्याओमी दूसरे नंबर पर थी । हालांकि इन दोनों ही कंपनियों ने अभी तक अपने रेवेन्यू की जानकारी RoC को नहीं दी है। BBK इलेक्ट्रॉनिक्स बन सकती है नंबर-2 की...